
*थाना दिलदारनगर पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को महिन्द्रा XUV 500 में भारी मात्रा में शराब के साथ किया गिरफ्तार ।

**GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.09.2025 को उ0नि0 बालेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रक्सहाँ बाई पास मेन रेलवे क्रासिंग के पास से 01 नफर अभियुक्त सुनील यादव पुत्र कालिका यादव को महिन्द्रा XUV 500 में भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0 174/2025 धारा- 60 EX ACT एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
*अभियुक्त का नाम पता -*
1.सुनील यादव पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम लमुई रेलवे स्टेशन जमानियाँ थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-0149/2023 धारा- 411, 419, 420, 465, 468, 471 भा0द0वि0 थाना जमानियाँ गाजीपुर
2. मु0अ0स0-0347/2024 धारा 60, 72 आवकारी अधि0 थाना जमानियाँ गाजीपुर
3. मु0अ0स0-174/25 धारा 60, आवकारी अधि0 थाना दिलदारनगर गाजीपुर
*बरामदगी-*
1 . एक अदद् महेन्द्रा XUV 500 रजि0 नं0 DL8CAC 1143
2. 04 पेटी किंगफिसर कुल 96 केन (48 लीटर)
3. 10 पेटी में कुल 480 पाउच 8PM (86.400 लीटर) कुल दाम 71 हजार रुपया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 बालेन्द्र कुमार मय हमराह थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















