♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*असंख्य रामभक्तों के बलिदान का परिणाम श्रीराम मंदिर का निर्माण – प्रमोद वर्मा*

G R News
जखनियां गाजीपुर। पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में राम भक्त कार्यकर्ताओं ने कवला जखनिया ग्राम सभा में अयोध्या से आया पूजित अक्षत व चित्र आमंत्रण कार्ड हर घर-घर जाकर वितरण किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा पूरा देश राममय हो गया है। सबके हृदय में बसने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को लेकर जन-जन में उत्साह का माहौल है। लोग प्रभु श्री राम के राम मंदिर में विराजमान होने की शुभ बेला का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई उस अलौकिक दृश्य का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। प्रभु श्री राम कण-कण में बसते हैं और हर हृदय में बसते हैं, जिनकी पूजा हर घरों में होती है। उनको ही अपने घर में वापसी के लिए 500 वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा। असंख्य भक्तों ने इस शुभ अवसर के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया यह उसका ही प्रतिफल है की ऐतिहासिक पल 22 जनवरी को आया है। पूरे समाज के लिए यह बहुत ही मंगलमय और स्वाभिमान का दिवस है। वर्मा ने कहा हम लोगों के लिए प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण और उनकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किसी स्वप्न से कम नहीं है। जो कामना हमारे पूर्वजों की नहीं पूरी हुई वह हम लोगों के जीवन में पूरा हो रहा है, इससे ज्यादा सौभाग्य की बात हम हिंदू समाज के लिए क्या हो सकती है। उमाशंकर यादव ने कहा इस उत्सव को पूरा देश धूमधाम से दीपोत्सव के रूप में मनाएगा। सभी लोगों से निवेदन किया गया की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने आसपास के मंदिरों में घरों में पूजन, हवन, कीर्तन का कार्यक्रम करें और शाम को प्रभु श्री राम के नाम पर प्रभु राम ज्योति जलाकर भव्य दीपावली मनाएं। इस अवसर पर अशोक यादव, मोहित चौहान, निशंक यादव, प्रवीण, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कुटूर, पन्नालाल राम, आशीष कुमार, सपनू, सोनू यादव, दीपचंद गुप्ता, राजेश पांडेय सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]