अधिवक्ता शैलेश श्रीवास्तव के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से अधिवक्ताओं में रोष

भभुआ कैमूर।अधिवक्ता शैलेश कुमार श्रीवास्तव सिविल कोर्ट के साथ दिनांक 16 नवंबर 2023 को पुलिस उपाधीक्षक भभुआ शिव शंकर कुमार एवं उनके चार सिपाही के द्वारा एकता चौक पर मारपीट की गई थी इस मामले को लेकर अधिवक्ता शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने दिनांक 17 नवंबर 2023 को मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना बिहार एवं श्री चंद्रशेखर झा माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय पटना का निरीक्षक न्यायाधीश कैमूर भभुआ मंडल एवं बिहार पुलिस महानिदेशक पटना बिहार एवं पुलिस महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डेहरी ऑन सोन एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर भभुआ बिहार एवं बिहार पुलिस महानिरीक्षक जॉन पटना को डाक के माध्यम से प्रतिलिपि रजिस्ट्री की कॉपी पुलिस उपाधीक्षक भभुआ शिव शंकर कुमार एवं उनके चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने हेतु तथा कार्रवाई करने के लिए निबंधित डाक से भेजा है अधिवक्ता शैलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा उनके साथ मारपीट गाली गलौज की घटना को लेकर दिनांक 16 नवंबर 2023 को इन लोगों के खिलाफ थान सदर थाना अध्यक्ष भभुआ कैमूर को लिखित आवेदन दिया है तथा पुलिस अधीक्षक कैमूर भभुआ को व्हाट्सएप के माध्यम से भी दिनांक 16 नवंबर 2023 को भेजा है अभी तक अधिवक्ता के मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई है अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है।







