♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राजकीय सम्मान से पूर्व विधायक गाम राम का हुआ अंतिम संस्कार ,रामपुर माझा शमशान घाट पर **

G R News

गाजीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कर्मठ कार्यकर्ता व सादात क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के ईमानदार, मिलनसार ,मृदुभाषी, दलित विधायक गामा राम के दुखद निधन की सूचना से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दुखद निधन की सूचना जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी श्री सुनील राम ने दी है, उन्होंने बताया कि विधायक जी वृद्ध थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सूचना के अनुसार 4 जनवरी 2024 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गामा राम शास्त्री जी का हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई है, जो देवकली ब्लाक के रामपुर माझा ग्राम पंचायत के मूल निवासी थे, और वह सादात विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सन 1991/92 में विधायक रह चुके हैं। उनके मृत्यु की खबर सुनकर सारे कांग्रेसी स्तब्ध है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने लंका स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई दो मिनट का मौन रखबकर मृतात्मा के पार्टी शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। सुनील राम ने बताया कि विधायक गामा राम शास्त्री जी एक ईमानदार व कर्मठ विधायक होने के साथ जन नेता थे, उनकी मृत्यु से समस्त कांग्रेस परिवार दुखी है, इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ है। शहर अध्यक्ष सुनील राम ने शोक श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके मोक्ष की ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रिका सिंह, हामिद अली, दिनेश कुमार ,मृत्युंजय कुमार, सती राम सिंह, शैलेंद्र सिंह, आलोक यादव, राघवेंद्र जी, बृजेश राम आदि लोग उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]