देवल गांव में ग्राहक बन कर आए ठगों ने ज्वैलरी दुकान से की चोरी **– **चोरों ने चार लाख के गहने चुराए घटना सी सी कैमरे में कैद हुई*।***

*GRNews Network ** editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव में एक GRगहने की दुकान से दो ठगों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए दो अज्ञात लोग टीवीएस मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे। वे ग्राहक बन कर आए थे । दुकान के मालिक सत्येंद्र कुमार वर्मा के पिता उस समय दुकान पर बैठे थे । दोनों ने सोने के गहने देखने की इच्छा जताई।एक ठग ने दुकानदार को 2000 रुपए की पर्ची बनाने में उलझा दिया। इस बीच दूसरे ठग ने काउंटर से सोने के जेवरात के कई पैकेट निकाल लिए।
दोनों ठग करीब 50 से 60 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए गहनों की कीमत 4 से 5 लाख रुपए है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है
पीड़ित दुकानदार ने गहमर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

















