ब्लाक अधिकारियों द्वारा समय पर, मॉनिटरिंग न करने से समीक्षा बैठक में डीएम नाराज , स्पष्टीकरण का दिया निर्देश

“गाजीपुर। जनपद में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार से ‘दस्तक अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संचारी व संक्रामक रोगों के मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच के लिए चिन्हित करेंगे। इसके साथ ही समुदाय के लोगों को जागरूक करेंगे। समीक्षा बैठक के दौरान विकास खण्ड जखनिया एवं कासिमाबाद मे कार्याे में लापरवाही एवं अधिकाररियों द्वारा समय पर मॉनिटरिंग न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी जखनिया, कासिमाबद एवं ए डी ओ पंचायत एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जखनिया एवं कासिमाबाद को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तीन अक्टूबर से संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। इसके साथ ही सोमवार से शुरू हुए दस्तक अभियान के लिए विभिन्न निर्देश दिये। ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, गंदे पानी व जल जमाव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए निरंतर कार्य किया जाए। परिवारों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाए। परिवार के सभी सदस्य शौचालय का ही प्रयोग करे। शौच के लिए बाहर न जाएँ। इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों की जाम नालियों की सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी शत-प्रतिशत क्षेत्रों में पूरा किया जाए।”
















