♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**मिलावटी खाद्य पदार्थों के पेयजलो की बिक्री पर रोकथाम के लिए चला अभियान**

G R News **एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 09 अगस्त, 2024 (सू0वि0)- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0 आर सी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में दिनांक 09.08.2024 को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन/विशेष अभियान चलाकर कुल 02 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है- दिनांक 09.08.2024 को नसीरपुर, हंसराजपुर गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-संदीप स्वीट हाउस से रसगुल्ला का 01 नमूना, मोहब्बतपुर, जखनिया गाजीपुर स्थित संजय कुशवाहा के प्रतिष्ठान से पान मसाला (कैश ब्राण्ड) गोल्ड फ्लेवर का 01 नमूना।

संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पंकज कुमार कन्नौजिया, एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]