आज संपूर्ण विश्व में हथियारों की होड़, हिंसा है और जिस तरह से मनुष्य का दिल ,दिमाग और विकृत होता जा रहा है भगवान महावीर और भी अधिक प्रासंगिक हो गए है – लक्ष्मण आचार्य ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी:- उपरोक्त उदगार सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य द्वारा जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान प्रार्श्वनाथ की जन्मस्थली के सभागार में श्री दिगंबर जैन समाज काशी के द्वारा आयोजित इंद्र ध्वज विधान और विश्व शान्ति महायज्ञ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया |
मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में हथियारों की होड़,हिंसा है और जिस तरह से मनुष्य का दिल दिमाग और विकृत होता जा रहा है भगवान महावीर और भी अधिक प्रासंगिक हो गए है | भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो पहले भी प्रासंगिक था आज भी है और कल भी रहेगा सच्चाई यही है कि मनुष्य जितना कम से कम परिग्रह रखेगा “संतोषम परम सुखम” सिद्धांत का पालन करते हुए और सुखी हो जाएगा उन्होंने मुक्त कंठ से जैन समाज की सराहना करते हुए कहा की जैन समाज जनसंख्या में बहुत कम है परंतु देश के रेवेन्यू व समाज सेवा में इसका स्थान अग्रिम पंक्ति में है | मुख्य अतिथि ने जैन समाज को देश का भामाशाह बतलाया इस अवसर पर संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष आरसी जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया | संस्था के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा की काशी जैन धर्म के चार त्रिथंकरो की जन्मस्थली है अतः काशी को जैन सर्किट घोषित किया जाए |
जैन समाज के पदाधिकारीयो ने एक स्वर में कहा कि अगर प्रदेश सरकार द्वारा काशी को जैन सर्किट के रूप में घोषित किया जाता है तो काशी के पर्यटन को चार चांद लग जाएगा साथ ही काशी में पर्यटकों द्वारा आने वाला रिवेन्यू दोगुना हो जाने की जैन समाज गारंटी देता है |
मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने उपरोक्त मांग को प्रदेश शासन तक पहुंचाने का सभा को आश्वासन दिया इस अवसर पर जैन समाज के प्रधानमंत्री प्रदीप चंद जैन व समाज मंत्री विनोद जैन द्वारा भैदेनी तीर्थ स्थल की गलियों का उद्धार करने की मांग की गई |
उपरोक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्रह्मचारी संजय भईया द्वारा जैन समाज के 25 पदाधिकारियों को संस्था की संविधान के अनुकूल निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई | कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई , मंगलाचरण महिला मंडल की प्रमिला सामरिया और उनकी टीम द्वारा किया गया | मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन और सुधीर कुमार पोद्दार,पंडित अशोक जैन द्वारा दिया गया
सभा को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त पंडित फूल चंद जैन प्रेमी ने भी संबोधित किया |कार्यक्रम का संचालन आकाश जैन द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन भेलपुर जैन मंदिर के मंत्री पवन जैन और राहुल जैन द्वारा दिया गया ||








