♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मंत्री का फर्जी पुत्र बनकर अधिकारियों को फोन कर अनर्गल दबाव बनाने वाले अभियुक्त को थाना दुल्लहपुर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार ।*

GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर।अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, दिनांक 14.05.25 को वादिनी मुकदमा सावित्री देवी पत्नी स्व0 अशोक चौहान ग्राम व थाना दुल्लहपुर की तहरीर पर थाना दुल्लहपुर पर मु0अ0सं0 107/25 धारा 308(7),351(3) बीएनएस बनाम विनय चौहान पुत्र राम करन चौहान ग्राम देवरीबारी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । जिसमें कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष दुल्लहपुर, उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा अभि0 उपरोक्त को दिनांक 14.05.2025 को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी रंग हल्का बैंगनी बरामद हुआ ।
*विवरण पूछताछ* – पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरी तमन्ना अपने को प्रभावी दिखाने की थी, इसके लिए मैं लोगों से आर्थिक लाभ लेने के लिए लोगों की गलत सही समस्याओं को लेकर पुलिस / प्रशासन के अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाने के लिए फोन करता था । मैं अपना परिचय माननीय मंत्री श्री दारा सिंह चौहान के पुत्र के रूप में देता था, कभी अपना नाम विनय सिंह चौहान व कभी अतुल चौहान बताता था तथा लखनऊ में रहना बताता था बातचीत की रिकॉर्डिंग एडिट कर सोशल मीडिया साइट पर डालता था जिससे लोग मुझे प्रभावशाली जानकर जुड़ सकें इस कृत्य से मुझे काफी आर्थिक लाभ हुआ मैं इस तरह अपनी जिंदगी अच्छे से गुजार रहा था मेरी योजना भविष्य में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की थी मैं इसी प्रकार लोगों पर धौंस जमाता था।
इसके इस कृत्य की जानकारी होने पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 106/2025 धारा 319(2),318(4) बीएनएस व 72 आईटी एक्ट थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
1. विनय चौहान पुत्र राम करन चौहान ग्राम देवरीबारी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 106/25 धारा 319(2),318(4) बीएनएस व 72 आईटी एक्ट थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0 सं0 107/25 धारा 308(7),351(3) बीएनएस थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक -*
दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर से दिनांक 14.05.2025

*बरामदगी-*
एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी रंग हल्का बैंगनी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर

*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]