♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इलाहाबाद विविमें बम विस्फोट की घटना में गाजीपुर के ग्राम भटौला निवासी का गिरफ्तार छात्र प्रभात यादव की पुलिस कस्टडी में चिकित्सा

G R News”गाजीपुर सैदपुर। थानाक्षेत्र के भटौला गांव निवासी शिक्षक के पुत्र ने प्रयागराज जिले में रहकर अपने खतरनाक कारनाम से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के नाम पर हॉस्टल में रहने के दौरान वो बम बना रहा था, इस बीच बम उसके हाथ में ही फट गया। जिसमें उसका हाथ उड़ गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
भटौला गांव निवासी सुरेश यादव सरकारी शिक्षक है। वो क्षेत्र के ही एक स्कूल में तैनात है। प्रभात यादव उसका बड़ा बेटा है। उसका छोटा भाई वाराणसी में पढ़ता है और ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई के नाम पर बीते कई सालों से वहीं रहकर तैयारी कर रहा था। पढ़ाई पूरी होने के बावजूद वर्तमान में वो इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल में अपने साथी प्रत्युष यादव के साथ अवैध रूप से रहता था। वो दोनों कमरे में क्या करते थे, ये किसी को नहीं पता होता था। अपनी पकड़ का बेजा इस्तेमाल करते हुए वो जबरदस्ती उस हॉस्टल के कमरे में रहते थे। इस बीच प्रभात व प्रत्युष बम बना रहे थे, तभी बम हाथ में ही फट गया। जिसमें प्रभात की हथेली उड़ गई। वहीं प्रत्युष भी आंशिक रूप से घायल हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। वो अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों से झूठ बोला गया कि पटाखे से जल गया है। जिसके बाद बेली अस्पताल में उसे भर्ती नहीं लिया गया। इस बीच पुलिस को सूचना मिल गई तो जांच में तो पता चला कि बम बनाते वक्त धमाका हुआ था, जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में कर्नलगंज थाने में घायल छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि ये यहां पर कब से चल रहा है, ये कब से बम बना रहे हैं और इन सब में और कौन-कौन शामिल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]