♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*”नाबालिग से लम्बे समय तक दुष्कर्म करने व अजन्मे शिशु की हत्या का आरोपी फरीदहां हाल्ट से गिरफ्तार*

G R News

मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग के साथ लम्बे समय तक दुष्कर्म करने व उसके अजन्मे शिशु की पेट में ही हत्या कराने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 8 घण्टों के अंदर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाक्षेत्र के सहिचांदपुर निवासी अश्वनी बिंद पुत्र बलदेव बिंद ने थानाक्षेत्र के ही एक अन्य गांव निवासिनी नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक दुष्कर्म किया। इसके बाद अजन्मे शिशु की पेट में ही हत्या करा दी। जब उसकी हालत बिगड़ गयी और मृत भ्रूण पैदा हुआ, तब जाकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने आरोपी को फरीदहां हाल्ट से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद वो वहां से ट्रेन पकड़कर फरार होने की तैयारी में था। इसके पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]