♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्‍यतिथि पर भाजपाजनो ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 68 वीं पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई।इस अवसर पर डा भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के की सरकार डा भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में सृजित संविधान का पूर्ण पालन करते हुए उसके रोशनी में भारत युगों युगों तक यश श्री को प्राप्त करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा सरकार ने आर्थिक और सामाजिक विषमता को समाप्त करने की ओर तेज गति से भाई चारा स्थापित कर रही है जो संविधान की मूल अवधारणा और उद्देश्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े सभी स्थान  पंचतीर्थ की स्थापना कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।जिलापंचायत सदस्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शैलेश कुमार राम ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर समाज के दबे-कुचले शोषित पीड़ित लोगों के लिए भगवान की तरह पुज्य है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी राजनैतिक दल है जो सिर्फ चुनाव के समय बाबा साहब को याद करते है और सत्ता में आने के बाद उनको सबसे ज्यादार उपेक्षित करने का काम वही करते है उन्होंने कहा कि धन्य हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जिन्होंने बाबा साहब के सोच सपने को साकार कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]