♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सोनभद्र: आदिवासियो को लालच देकर ईसाई बनाने के आरोप में 42 लोगो पर मुकदमा दर्ज, 9 गिरफ्तार

सोनभद्र। आदिवासी बहुल जिले में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। गरीब परिवारों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर ईसाई बनाने के आरोप में पुलिस ने चोपन थाने में 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से नौ आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में धर्म प्रचार से संबंधी साहित्य व अन्य सामग्री बरामद हुई है। दावा किया जा रहा है कि अभी बड़ी संख्या में अन्य लोग भी इस कार्य में संलिप्त है। पुलिस उनकी तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।चोपन के सिंदूरिया रोड निवासी नरसिंह त्रिपाठी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जिले में अनैतिक रूप से धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि कुछ लोग गरीब, आदिवासी व कम पढ़े-लिखे परिवारों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए उन्हें तरह-तरह का प्रलोभन देकर ईसाई बना रहे हैं। वर्ष 2011 में चेन्नई के टेनामेट थाना क्षेत्र निवासी जयपभू रेणुकूट के जेम्स टीसी लूई चर्च आया और फिर चोपन के पटवध में जमीन खरीदकर यहीं बस गया। वह गांव-गांव जाकर धर्म परिवतर्न कराने में लिप्त है। उसके अलावा भी कई अन्य लोग शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका और लगातार यह कार्य जारी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बड़ा मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जयप्रभू, आंध प्रदेश के विजयवाड़ा निवासी चेक्का इम्मैनुएल, उसकी पत्नी के. सौजन्या, फादर पारस,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]