थाना करण्डा क्षेत्र में हुई सनसनी हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल व कब्जे से 01 तमंचा,1पल्सर गाड़ी के साथ हुआ गिरफ्तार ।*

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज *दिनांक 27.11.2023* को थानाध्यक्ष करण्डा मय टीम के मैनपुर बाजार में चेकिंग करने के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि थानां क्षेत्र में हुई सनसनी हत्या का आरोपी बिहार राज्य भागने के फिराक में जमानिया पुल की तरफ जाने वाला है। तभी एक मोटर साईकिल परमेठ की तरफ से आती दिखाई दी जिसको रोकने का ईशारा किया गया तो वह मैनपुर से गोशन्देपुर की तरफ भागने लगा । जिसकी सूचना थानाध्यक्ष करण्डा के द्वारा R.T. सेट से कन्ट्रोल रूम को बताते हुए बड़सरा चौकी इंचार्ज उ0नि0 अजय यादव को जरिए दूरभाष दिया गया । जहाँ पर SOG प्रभारी व चौकी इंचार्ज बड़सरा द्वारा गोशंदेपुर से मैनपुर की ओर जाने वाली रोड पर चेकिंग की जाने लगी । आती हुई मोटर साईकिल को आगे बढ़कर घेराबंदी की गई तो उक्त बदमाश अपने को दोनों तरफ से घिरा देख अपनी मोटर साईकिल छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश को गोली लगी , जिससे वह घायल हो गया । जिसको उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया । दौराने पूछताछ पर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा यह बताया गया कि मैं अपने मामा की लड़की से प्यार करता था । मेरे मामा शाकिब इसका विरोध करते थे, जिन्हें रास्ते से हटाने के लिए दिनांक 25.11.2023 को मैं अपने मामा को विश्वास में लेकर करण्डा क्षेत्र में लाकर गला रेतकर उनकी हत्या कर नदी के किनारे लाश फेंक दिया था ।
।
*गिरफ्तार करने मे
. थानाध्यक्ष करण्डा मय टीम
स्वाट/सर्विलांस मय टीम








