♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रेस आम आदमी की स्वतंत्रता का संरक्षण करता हैऔर लोकतंत्र को मजबूत बनाता है—वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर दिलदारनगर स्थानीय मीडिया सेंटर पर प्रेसडे मनाया गया इस अवसर पर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया जनपद गाजीपुर के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तवने कहा कि पत्रकारिता है तो लोकतंत्र जिंदा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता मे ऊंचे आदर्श स्थापित करने व प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उद्देश्य से 4 जुलाई 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी, लेकिन इस परिषद ने 16 नवम्बर 1966 से विधिवत तरीके से काम करना शुरू किया था। इस कारण हर साल 16 नवम्बर को राष्‍ट्रीय प्रेस डे मनाया जाता है। कहा कि यह दिन पत्रकारों को सशक्त बनाने के लिए खुद को समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है। हर देश का मूल्यांकन पाँच प्रासंगिक संकेतकों के उपयोग से किया जाता है, जिसमें राजनीतिक , कानूनी ढँचा, आर्थिक , सामाजिक-सांस्कृतिक और सुरक्षा संदर्भ शामिल रहते है।
प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ कहा और माना जाता है। प्रेस की ताकत के कारण बड़ी सी बड़ी सरकार भी गलत काम करने से बचती है, क्योंकी उन्हें पता रहता की अगर वो कोई गलत काम करेंगे तो प्रेस उनके गलत कायो को दुनिया के सामने ला देगी,जिसे उस सरकार की छवी पर असर पडेगा। प्रेस आम आदमी की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखता है। इस मौके पर जनार्दन ज्वाला, सुरेंद्र पांडे, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ राजेश शर्मा ,कमाल अहमद खान ,कृष्ण कुमार अग्रहरी ,प्रेम शंकर शर्मा ,अभिषेक श्रीवास्तव ,डॉक्टर जनार्दन ,बाबूलाल गुप्ता , रोहित पटवा ,राम गोपाल तिवारी आदि पत्रकार उपस्थित रहे। अध्यक्षता मीडिया फेडरेशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह ज्वाला ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]