♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 267 जोड़ें सात फेरे लेकर बने जीवनसाथी

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में पूरे विधि विधान से आयोजित किया गया। शादी समारोह की शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो,  नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल  267 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 04 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव विवाहित जोड़ो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किया तथा नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने  नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। मुख्य अतिथि ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर  एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं  असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो इस हेतु मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि इससे रूढिवादी सोच का विनाश होता है, इससे दहेज प्रथा कम होती है। उन्होने कहा कि समुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। उन्होने अपने सम्बोधन में अपनी पिछली बातो को दोहराते हुए कहा कि यह कोई आम बेटियां नही बल्कि मा0 मुख्यमंत्री जी की बेटिया है। इनको सताने वालो का अन्जाम अच्छा नही होगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी तथा  मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए  कहा कि  सामुहिक विवाह योजना कार्यक्रम  महिलाओं के प्रति समाज में  फैली  कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण  एवं जिनके घरो मे बेटिया है उनके लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु  पौधे उपलव्ध कराये गये  तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य  एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा,जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]