
विभिन्न स्कूलों के बच्चों से संवाद किया पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने

गाजीपुर 6 नवंबर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों से संवाद किया गया तथा उनकी बातों को सुना गया। इस संवाद मे छात्र एवम छात्राओं को मिशन शक्ति तथा इससे संबंधित हेल्पलाइन नंबर,यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा अपने भविष्य को लेकर पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया तथा उन्हें अपने भविष्य का चुनाव अपनी रुचि के अनुसार करने के लिए प्रेरित किया गया









