
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक का नेतृत्व में निकला मार्च पास्ट

गाजीपुर 31 अक्टूबर ।राष्ट्रीय एकता दिवस* के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली गाजीपुर कस्बा क्षेत्र में मार्च पास्ट किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया गया।मार्च पास्ट के दौरान संदिग्ध वाहनों,व्यक्तियों को चेक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों का चालान किया गया।यह मार्च पास्ट कोतवाली परिसर से शुरू होकर महूआबाग होते हुए अफ़ीम फैक्ट्री से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर,नगर सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।








