
25 वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी ने*

G R News network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर दिनाँक *02.12.2024* को पुलिस लाइन गाजीपुर में वाराणसी जोन की *25वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024* का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी* व *पुलिस अधीक्षक गाजीपुर* द्वारा फीता काटकर किया गया । इससे पूर्व महोदय द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई गई । इस प्रतियोगिता में कुल *09* टीमों ने भाग लिया जिनका विवरण निम्नवत है-
वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली व बलिया जनपद की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर ।*









