♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“शहर के मध्य में स्थित प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान में करोड़ों का मॉल हुआ जलकर खाक ।”

“गाजीपुर ।

नवरात्रि के मद्देनजर जहां पुरे शहर की सड़कों पर भारी भरकम भीड़ थी वही इसी के बीच सोमवार की रात कपड़ों और साड़ी की एक बहु प्रतिष्ठित दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा पूरा कीमती सामान जलकर राख हो गया।बता दे की शहर के प्रतिष्ठित श्री शुभ ट्रैवल के मालिक अनुज श्रीवास्तव पुत्र स्व.गोपाल लाल श्रीवास्तव निवासी न्यू आमघाट कालोनी , गाजीपुर के ही मूलरूप से निवासी है , इनकी पत्नी के नाम से ही एक दुकान प्रकाश टाकीज काटपिस गली के ठीक सामने मातृ श्री सिटी वियर की दुकान थी । इस दुकान की प्रोपराइटर अनुज श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती रानी श्रीवास्तव की थी।””जानकारी के अनुसार लगभग 10:15 बजे सार्ट सर्किट की वजह से इनकी दुकान में भीषण आग लग गई , आग की लपटे इतनी भयावह थी की देखते ही अगल – बगल के 2 से 3 दुकान व मकान को अपनी जद में लेने लगी । आग लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करने लगे ।  स्थानीय लोगो के द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई तो दमकल के साथ अग्निशमन दस्ता भी वहां पहुंच गया , वही साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए । फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के सहयोग से किसी तरह 2 घंटे लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । परंतु आग लगने के कारण लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का मॉल तब तक जलकर पूरी तरह से राख हो गया ।

 

वहीं मौके पर पहुंचे प्रोपराइटर दुकान की हालत देख बदहवास हो गये। अग्निकांड की सूचना मिलते ही तमाम व्यापारी नेता एवम् व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए । वही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है ।

वही इस घटना के बाबत जब व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबु फखर से पूछा गया तो उन्होंने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए यह बताया कि हमारे इस व्यापारी भाई का लगभग डेढ़ करोड़ का मॉल आग लगने के कारण जलकर राख हो गया है ।

वही इस घटना के बाबत जब कट्पिस गली के कपड़े के व्यवसाई पप्पू पंडित जी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बतलाया कि मातृ श्री सिटी वियर एक बहुत ही प्रतिष्ठित दुकान थी जहां शादी – विवाह के संपूर्ण परिधान उपलध थे जैसेकी साड़ी , सूट , सूट के कपड़े , कोट – पेंट , शैरवानी , गरम कपड़े एवम् बच्चो तक के कपड़े भारी मात्रा में उपलब्ध थें । उन्होंने भी मीडिया को यह बताया कि दुकान के मालिक को लगभग एक से डेढ़ करोड़ का भारी नुकसान हुआ है ।

वही इस बाबत जब व्यापार मंडल महामंत्री श्री प्रकाश केशरी से बात की गई तो उन्होंने बतलाया

“हमारे इस व्यापारी भाई का लगभग डेढ़ करोड़ का मॉल आग लगने के कारण जलकर राख हो गया है ।

वही इस घटना के बाबत जब कट्पिस गली के कपड़े के व्यवसाई पप्पू पंडित जी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बतलाया कि मातृ श्री सिटी वियर एक बहुत ही प्रतिष्ठित दुकान थी जहां शादी – विवाह के संपूर्ण परिधान उपलध थे जैसेकी साड़ी , सूट , सूट के कपड़े , कोट – पेंट , शैरवानी , गरम कपड़े एवम् बच्चो तक के कपड़े भारी मात्रा में उपलब्ध थें । उन्होंने भी मीडिया को यह बताया कि दुकान के मालिक को लगभग एक से डेढ़ करोड़ का भारी नुकसान हुआ है ।

वही इस बाबत जब व्यापार मंडल महामंत्री श्री प्रकाश केशरी से बात की गई तो उन्होंने बतलाया की निश्चित तौर पर तो नही फिर भी हमारे व्यापारी बंधु का लगभग एक करोड़ से ऊपर का नुकसान हुआ है । उन्होंने कहा की इस नुकसान की भरपाई तो हम लोग नही कर सकते परंतु इस संकट के समय हम सभी व्यापारी बंधु उनके साथ है और रही जहां तक नुकसान की बात तो उसका सही मूल्यांकन चेतना में आने के बाद वही बता सकते है”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]