♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रख्यात समाज सेवी चिंतक , कवि – लेखक और यश भारती सत्यमित्र दुबे के निधन से कांग्रेस में शोक।

गाज़ीपुर। देश के प्रख्यात समाजशास्त्री, कवि – लेखक, उप कुलपति, प्रोफेसर सत्यमित्र दुबे जी का बीती रात नोएडा के एक अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया, वे 88 साल के थे। प्रोफेसर सत्यमित्र दुबे जी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा विद थे, और गाजीपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक अमिताभ अनिल दुबे के चाचा भी थे। इस निधन की जानकारी पूर्व विधायक और पीसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे ने दी है। प्रोफेसर सत्यमित्र दुबे देश के प्रख्यात समाज शास्त्री होने के साथ डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति भी थे, शिक्षा और समाजशास्त्र क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें, गाजीपुर गौरव सम्मान, उत्तर प्रदेश सरकार हिंदी एकेडमी, दिल्ली और डायमंड अचीवमेंट अवॉर्ड से वे सम्मानित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें यश भारती सम्मान से भी अलंकृत किया गया था। श्री दुबे गाजीपुर के ब्रह्मनपुरा गांव के मूल निवासी थे। उनके निधन की सूचना से गांव में शोक है, इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं संदीप विश्वकर्मा , एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्र, शफीक अहमद, राघवेंद्र पाठक, अजय कुमार श्रीवास्तव ,अजय कुमार सिंह , लाल साहब यादव, राघवेंद्र जी,राम नगीना पांडे ,चंद्रिका सिंह, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश सिंह, मंसूर जैदी,विभूति राम, उषा चतुर्वेदी, आलोक यादव, राकेश राय ,राजेश गुप्ता, राशिद अहमद, लाल मोहम्मद, सतीश उपाध्याय ,दिव्यांशु पांडे ,सुधांशु तिवारी ,कृष्णा तिवारी , धर्मेंद्र, रूद्रेश निगम,राजेश उपाध्याय, अमरनाथ यादव, कैलाशपति कुशवाहा, जितेंद्र बिंद,मुसाफिर बिन्द अन्य कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]