
मिर्जापुर में बाइक लुटेरो द्वारा वैन सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर एटीएम कैश वैन से 22 लाख की लूट ,घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, लुटेरों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

मिर्जापुर जिला ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मिर्जापुर,G R Newsआज दिनदहाड़े बदमाशों ने एक एटीएम का कैश लेकर जा रहे वैन को लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने वैन की सुरक्षा में तैनात गार्ड को गोली मार दी और आसानी से कैश बॉक्स लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।वैन लूटते समय बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला।
वहीं एटीएम कैश वैन लूटे जाने की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों द्वारा पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 22 लाख रुपये लूटे जाने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड का अभी उपचार चल रहा है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। उनका फोटो भी पास की इमारत से किसी ने खींच लिया है। दोनों हेलमेट लगाए हुए हैं और उनके हाथ में पिस्टल है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।”
















