♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डीएम एसपी ने राजकीय पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओ को किया जागरूक

गाजीपुर 21 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)- जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया। उन्होने छात्राओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं से उनकें विचारों को भी सुना गया तथा उसपर अपनी प्रतिक्रिया दी गई । उन्होने बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि हर महिला को जागरूक होना पडेगा तथा डट कर सामना करना पडेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष कोतवाली मय फोर्स, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य,स्कूल की छात्राएं तथा अन्य लोग मौजूद थें।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]