गहमर में रद्द तीन ट्रेनों का ठहराव न होने के विरोध में धरना के नवे दिन, रेल मंत्री व अधिकारियों का कराया श्राद्ध मुंडन ,5 ब्राह्मणो को कराया भोजन

गाजीपुर ।
गहमर – सैन्य बहुल्य गांव गहमर में कोरोना काल के पूर्व रूकने वाली ट्रेनों के पुन: ठहराव के लिए भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति एवं रेल पुन: ठहराव समिति द्वारा गहमर रेलवे स्टेशन पर चल रहे धरने ने शनिवार की शाम को एक नया मोड़ ले लिया ।
शनिवार की शाम पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक से गहमर रेलवे स्टेशन तक कैडिंल मार्च कर रेलवे के अधिकारीयों को चेतावनी दिया कि यदि तीन दिनों के अंदर गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के पुन: ठहराव की प्रकिया शुरू नहीं की गई तो हम आमरण अनशन पर बैठते हुए रेल चक्का जाम कर देगें ।
आज धरने के नौवें दिन पूर्व सैनिकों एवं रेल पुन: ठहराव समिति के सदस्यों ने रेलवे के खिलाफ मुड़न करा कर विरोध जताया। मुडंन कराने वालों में सुधीर सिह , भरत सिह , भूटी, उमेंश सिह , इत्यादि मौजूद रहें । मुडंन संस्कार के बाद शाम रेल मंत्री एवं रेल अधिकारीकों का श्राद्ध कर 5 ब्राहमणों को भोजन कराया गया ।

“सौदा बता कर पहले ही पूरी तरह बंद कर चुका है । ऐसे में बची केवल 8 जोड़ी ट्रेन में भी 3 का ठहराव खत्म कर देना कहां तक न्याय संगत है?इस अवसर पर कांग्रेस के बाल्किम सिंह, विमलेश सिंह, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, बारा के मुन्ना अंसारी, ओमप्रकाश सिंह, चंदन सिह, नरेश सिंह, इत्यादि मौजूद थे।
सभा का संचालन अखंड गहमरी ने एवं अध्यक्षता भरत सिंह ने किया ।”
















