♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल छापेमारी कर जमानिया पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर 24 जुलाई जमानिया कोतवाली अंतर्गत के बड़ेेसर में प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहे धर्म परिवर्तन खेल‚ पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार।
बताते हैं कि बड़ेसर गांव में लंबे समय से प्रार्थना सभा की आड़ में हो रहे धर्म परिवर्तन के कार्य को रविवार की दोपहर क्षत्रिय महासभा युवा की पहल पर पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

ज्ञात रहे कि जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू निवासी बड़ेसर ने तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया कि बडेसर गांव में वर्षों से यीशु के नाम पर गांव के जम्स प्रार्थना भवन में प्रार्थना के नाम पर झाड़ फूंक‚ बरगलाकर लोगो का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इतना ही नहीं बीमारी‚ रोगियों एवं शैतान से ग्रस्त लोगों का प्रार्थना के माध्यम से इलाज करने के दावे भी करते रहे है। ये प्रार्थना सभा प्रत्येक रविवार 10 से 01 बजे तक चलता है। आज भी यह कार्य चल रहा था। इसी जिसकी सूचना क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मिली।

जिस पर वे अपने कुछ सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गये और जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर वार्ता की गई तो। पास्टर विनोद कुमार भडक गये और उनके साथ अभद्रता करने लगे। जिस पर उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को ेदी। मौके पहुंची पुलिस ने भी धर्म परिवर्तन के बाबत जानकारी मांगी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके साथ ही मौके पर धर्म परिव र्तन संबंधित प्रचार सामग्री भी बरामद की गई

आधा दर्जन से अधिक लोगो को हिरासत में ले कर पुलिस कोतवाली आ गई। कुछ ही देर बाद प्रार्थना करने आये महिला व पुरुष को समझा कर वापस किया गया

“प्रार्थना करने आये लोगों ने बताया कि रोग, दुःख व प्रेत बाधा से छुटकारा पाने के लिए हम लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना करते है तथा हम सभी को लाभ भी मिलता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि यह पास्टर, अंधविश्वास और झाड़ फूंक के नाम पर लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है।

यह खेल ज्यादा दिनों से चल रहा है। यह पादरी बिहार प्रान्त का रहने वाला है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बडेसर गांव में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। जिसमें तहरीर के आधार पर विनोद पास्टर जेम्स के साथ अन्य 6 लोगों पूछताछ की जा रही है। इनके पास से एक वाहन में बडी संख्या में धर्म प्रचार सामग्री बरामद की गई है। जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]