
जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल कृपा शंकर राय के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में चला, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण

गाजीपुर 1 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सफाई स्वच्छता अभियान के आह्वान पर यू तो आज समूचा राष्ट्र स्वच्छता कार्यक्रम में लगा है इसी क्रम में गाजीपुर जनपद में प्रशासनिक स्तर पर सरकारी दफ्तरों के परिसरो विद्यालयों में स्वच्छता सफाई अभियान चल रहा है किंतु देश का यह विधि का जानकार तपका जो आमजन को न्याय दिलाने का कार्य करता है अधिवक्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के इस आह्वान मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।आज1 अक्टूबर को अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत गाजीपुर इकाई के अध्यक्ष एवं शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल कृपाशंकर राय एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राय मंत्री रतन श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता राजेश राय शशिकांत आदि अनेक अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की सफाई स्वयं अपने हाथों में झाड़ू लेकर किया एवं न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया इस अवसर पर श्री कृपा शंकर राय ने कहा कि अपने को स्वस्थ रखने के लिए राष्ट्र को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता एवं सफाई आवश्यक है अपने जनपद के समस्त अधिवक्ता बंधुओ से अनुरोध किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को न्याय का मंदिर न्यायालय परिसर से लेकर घर तक इस स्वच्छता कार्यक्रम को ले जाएं








