
प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में विदुषी वर्मा ने निर्णायको का जीता दिल ||*

G R News
अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ वाराणसी
वाराणसी- सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर कक्षा 12वीं की छात्रा एवं उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में आयोजित प्रादेशिक शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता किशोर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | विदित हो कि विंध्याचल मंडल (मिर्जापुर) से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विदुषी का प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था |
विदुषी ने प्रसिद्ध ठुमरी आजा बलम परदेसी व कैसे कटे दिन रैन गाकर उपस्थित निर्णयाक मंडल राजस्थान के अलवर से आए पंडित आनंद वैध ,जयपुर की किराना घराना की शास्त्रीय गायिका उमा गर्ग एवं राजस्थान की ध्रुपद गायिका डॉ.मधु भट्ट तैलंग का दिल जीत लिया |
विदुषी ने इस उपलब्धि के लिए अपने गुरु पं.देवाशीष डे, डॉ. सुकल्पा मुखर्जी व डॉ.रागिनी सरना को इसका श्रेय दिया ||







