
सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया, जिलाधिकारी आर्य का अखौरी ने

गाजीपुर 15सितम्बर, 2023 (सू0वि0)- जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में निर्मित बहुउद्ेषीय क्रीड़ा हाल में जिला प्रशासन द्वारा बैडमिण्टन हाल में सिन्थैटिक कोर्ट लगाया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कर कमलों द्वारा बृहस्पतिवार को सायंकाल किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा एक गौरव विकास के लिए सिन्थेटिक बैडमिण्टन कोर्ट को लगाया गया है। इसका फायदा ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी उठाये तभी इसका लगना सार्थक होगा। उद्घाटन के इस कार्यक्रम में विषिश्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह जी, अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार सिंह जी, उपजिलाधिकारी श्री प्रखर उŸाम जी, उपजिलाधिकारी श्री चन्द्रषेखर जी, उपजिलाधिकारी श्री निषान्त उपाध्याय जी, उपजिलाधिकारी श्री पुश्पेन्द्र पटेल जी, नगर अधिकारी श्री गौरव कुमार जी, तहसीलदार जमानियां श्री देवेन्द्र जी, बैडमिण्टन संघ के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय, जिला बैडमिण्टन सचिव श्री सन्तोश वर्मा, संरक्षक श्री हीरालाल जी, श्री योगेन्द्र जी, उपाध्यक्ष श्री राकेष आग्रहरी, डॉ0 बिजेन्द्र, राजू सिंह, सन्तोश सिंह, पंकज प्रजापति, राजेष, गौरव एवं स्टेडियम के समस्त स्टाप व कोच डपस्थित रहें।
—————————-


















