♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सादात : अवैध संबंध के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि विवाहित प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, नग्न शव छोड़कर भाग रहे आरोपी को बेटे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दबोचा*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
सादात। थानाक्षेत्र के सरदरपुर में विवाहित प्रेमिका से अवैध संबंध के दौरान किसी तरह का विवाद होने पर प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से भागने लगा। लेकिन मृतका के पुत्र द्वारा शोर मचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर दबोचा और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के नग्न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र ने घटना के बाबत थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सरदरपुर निवासी सुनील कुमार का विवाह काफी समय पूर्व नंदगंज के सहेड़ी निवासिनी 36 वर्षीय विमला देवी से हुआ था। जिसके बाद उसे दो पुत्र व एक पुत्री है। सुनील हरियाणा के कुरूक्षेत्र में काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। वो काम पर था। लोगों के अनुसार, विमला का अपने मायका सहेड़ी निवासी राजू सिंह पिंटू पुत्र इंद्रदेव के साथ काफी पहले से ही अवैध संबंध था। वो सुनील के न रहने पर विमला के ससुराल में भी उससे मिलने आता था। मृतका के पुत्र विपिन कुमार ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बताया कि राजू सिंह 2 जून की शाम को आया और मेरी मां विमला देवी को लेकर बाजार गया और वहां से कुछ सामान खरीदा। बताया कि इसके बाद शराब के नशे में धुत होकर रात 8 बजे घर आया। तहरीर में उसने बताया कि राजू ने मुझे और मेरी बहन को धमकाकर जबरदस्ती सुला दिया। इसके बाद जब हम भोर में कुछ आवाज सुनकर जगे तो देखा कि राजू नग्न अवस्था में है और वो मेरी मां को गालियां देते हुए उसका गला दबा रहा है। इसके बाद उनकी हत्या करके उनके शव को नग्न अवस्था में ही छोड़कर खुद कपड़े पहनकर भागने लगा। जिसके बाद हमने शोर मचाया तो ग्रामीण उसे धर दबोचे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]