
*गाजीपुर में ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2026’ “(विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत)” का भव्य आयोजन संपन्न* *मुख्य अतिथि श्री जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग) जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत की थीम पर पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर प्रदेश व जनपद में संचालित जनकल्यणकारी योजनाओं एवं ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के तहत स्थानीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया।
• सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन: कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।
• सम्मान समारोह: मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली म0उ0नि0 श्वेता कुमारी पीएनओ 192306010 तथा म0आ0 नेहा पाण्डेय पीएनओ 212300859 को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस में ‘उत्तर प्रदेशीय’ होने के गौरव को जगाना और प्रदेश की उपलब्धियों से आम नागरिकों को अवगत कराना रहा ।
इस अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर, श्रीमती सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गाजीपुर), श्री बेदी राम (मा0 विधायक, गाजीपुर), श्रीमती सपना सिंह (अध्यक्ष जिला पंचायत गाजीपुर), श्री विशाल सिंह “चंचल” (मा0 विधान परिषद सदस्य), श्री संतोष कुमार वैश्य (मुख्य विकास अधिकारी) एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















