
अपराध गोष्ठी में टोपटेन, गुंडा, माफियो ,अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश*

GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर 05 अक्टूबर 2024 पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के साथ *अपराध गोष्ठी* की गई। महोदय द्वारा अपराध संगोष्ठी में थाना क्षेत्र में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। टॉप टेन,गुंडा,माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया साथ ही जनसुनवाई प्रा0 पत्र, आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर नवरात्र पर्व,दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*
















