♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पूर्निरीक्षण कार्य में अधिक से अधिक ई बी एलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता की एंट्री का कार्य करें,,= उप जिला निर्वाचन अधिकारी*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 26 अगस्त 2025 (सू0वि)-मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गाजीपुर ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 हेतु तैनात किये गये बी एल ओ द्वारा ई-बी एल ओ मोबाइल एप्प का अधिक से अधिक प्रयोग किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
उन्होने कहा कि ऐसे बी एल ओ जो ई-बी एल ओ मोबाइल एप्प से मतदाताओं की इन्ट्री करेगंे,उनको समान्य मानदेय के साथ-साथ मतदाता इन्ट्री हेतु रू0 200.00 का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। उन्होने बताया कि जनपद मे ई-बी एल ओ एप्प का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले 08 बी एल ओ को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी, परन्तु वह बी एल ओ 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री ई-बी एल ओ मोबाईल एप्प से करेगे।
उन्होने बताया कि  जनपद मे ऐसे सर्वाेच्च 08 बी एल ओ को अधिकतम मतदाता इन्ट्री हेतु बी एल ओ एप्प का प्रयोग करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी। प्रथम प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाने वाली धनराशि रूपये 10 हजार, द्वितीय 08 हजार, तृतीय 06 हजार तथा 05 बी एल ओ को सांत्वना प्रोत्साहन धनराशि रूपये 03 हजार प्रदान किये जायेगे।
उन्होने पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 हेतु जनपद गाजीपुर मे तैनात समस्त बी एल ओ को सूचित किया है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशो से अवगत होते हुए पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य मे अधिक से अधिक ई-बी एल ओ मोबाईल एप्प के माध्यम से मतदाताओं की इन्ट्री का कार्य करेें।
……………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]