
*मुहम्मदाबाद तहसील में वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल सुरेंद्र यादव को 5000 घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर 26जून। मुहम्मदाबाद तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल रिकॉर्ड कीपर सुरेंद्र सिंह यादव को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को ₹5000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार लेखपाल को मोहम्मदाबाद कोतवाली में ले जाकर दाखिल किया. जहां पर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सहबिर सिंह ने वादी बनकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया.
बता दें कि करीमुद्दीनपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंन्हा पुत्र रविंद्र नाथ सिंन्हा जो की चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, चित्रगुप्त मंदिर के पास कुछ जमीन थी जिसमें से 108 एअर जमीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में चली गई थी. जिसकी कीमत 27 लाख रुपए के लगभग बताई गई जिसके अधिग्रहण के बाद मुआवजे की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिकॉर्ड कीपर का काम देख रहे लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव ने ₹5000 रिश्वत की मांग की जिस पर नाराज होकर शिवकुमार सिंन्हा ने एंटी करप्शन टीम वाराणसी को लिखित शिकायत दर्ज कराया.
एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सहबिर सिंह के नेतृत्व में तहसील मोहम्मदाबाद में जाकर उक्त लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव को पाच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वही तलाशी के दौरान उसके पैकेट से ₹19000 नगद बरामद किया. उक्त कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया मोहम्मदाबाद कोतवाली में बंद अपने साथी को देखने के लिए पूरे दिन लेखपाल कोतवाली परिसर में जमावड़ा लगाए रहे. वहीं लोगों में चर्चा था कि मोहम्मदाबाद तहसील भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन था किसी काम के लिए बगैर पैसे लिए कोई भी कर्मचारी कार्य नहीं करते थे. एंटी करप्शन टीम के सदस्यों में प्रमुख रूप से मैनेजर सिंह, प्रमोद कुमार, नीरज सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, विनोद कुमार, अजय यादव, आशीष शुक्ला, मिथिलेश यादव, सूरज गुप्ता, चालक अश्वनी कुमार, चालक विनय कुमार शामिल रहे.”








