♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी का कायाकल्प किया तो, गाजीपुर का भी ख्याल रखा– प्रमोद वर्मा**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

जखनिया गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में 25 मई को आयोजित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर अपनी रणनीति बनाई और यह रैली ऐतिहासिक हो उसके लिए जगह-जगह चौपाल लगाकर, डोर टू डोर मिलकर, अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर आरटीआई मैदान पहुंचने का आग्रह किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की 25 मई को फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन यह दर्शाता है कि उनको गाजीपुर के लोगों से लहुरी काशी से कितना लगाव है। अब तक का यह इतिहास है कि गाजीपुर में कभी कोई भी देश का प्रधानमंत्री इतनी बार नहीं आया है। प्रमोद वर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से काशी के सांसद होते हुए काशी का कायाकल्प बदल दिया, वैसे ही उन्होंने गाजीपुर का भी ख्याल रखा और गाजीपुर में भी निरंतर विकास के कई काम होते रहे, जिन्होंने इस जनपद में नए आयाम स्थापित किया। गाजीपुर के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्यार दुलार यह दर्शाता है कि उन्होंने कभी भी यहां की जनता से अपना नाता नहीं तोड़ा वह हमेशा गाजीपुर के विकास के लिए प्रयासरत रहे। अब हम गाजीपुर वालों का भी फर्ज बनता है की प्रधानमंत्री की सभा में इतना ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे कि यह 25 मई की रैली इतिहास के पन्नों में अमर हो जाए। वर्मा ने अपने जखनिया विधानसभा के लोगों से विशेष आग्रह किया कि हम लोगों का सौभाग्य है की गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी हमारे क्षेत्र के हैं इसलिए हम लोगों को जी जान से लगना होगा और पूरे जनपद के विधानसभाओं से जितनी संख्या जाए उतनी संख्या अकेले जखनिया विधानसभा से ले जाने का हम सब प्रयास करेंगे। वर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने गाजीपुर को फोर लेन, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम, रोड कम ब्रिज, रेलवे का कायाकल्प, रेल का लोको सेट, मैन्युफैक्चरिंग पार्ट्स, ट्रेनिंग सेंटर सहित कई उपहार दिए हैं, उस उपहार का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। हम सभी गाजीपुर जनपद वासी यहां के प्रत्याशी पारस राय को जिताकर मोदी जी के नारे 400 पार के वादे को गाजीपुर की एक सीट को जोड़ते हुए पूरा करेंगे। 25 मई की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और लोग मोदी जी को सुनने के लिए गाजीपुर जाने को तैयार है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाशंकर सिंह, जयेंद्र भारत, दिनेश भाई पटेल, सुभे सिंह परमार, दशरथ चौहान, अटल सिंह, महामंत्री पीयूष सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विनोद सिंह, अनीता चौहान, शंभूनाथ त्रिपाठी, सत्येंद्र पासवान, नंदलाल प्रजापति, अरविंद चौहान, जमीदार सिंह, सुदामा यादव, शिव शंकर चौहान, अजय विक्रम सिंह, अवधेश यति, शैलू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर व संचालन विधानसभा प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]