♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगर में विकास के लिए भाजपा की विजय बहुत जरूरी:सपना सिंह

जी आर न्यूज़ गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार देर शाम अग्रसेन मैरिज हाल परसपुरा मे समपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है। नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं कि है यह बात बताते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भुख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधुरे कार्यों को पुर्ण करना तथा देश प्रदेश कि सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनिल गुप्ता तथा संचालन रासबिहारी राय ने किया। सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, लालसा भारद्वाज, कादिर राईनी, विशाल चौरसिया, आदि ने संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129