
भाजपा महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन आयोजित*

GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर : भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व मे वृहस्पतिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया । सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जहां महिलाओं के उपर घर व परिवार की समृद्धि निहित है। महिलाओं का परिवार के आर्थिक उन्नति व प्रगति मे बराबर की भूमिका निर्भर है। अगर पुरुष बाहरी स्रोतों से परिवार के जरूरतो को पुरी करने की व्यवस्था करता है तो आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग कर रही है।हमारी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के कृषि व पशुपालन के माध्यम से स्वावलंबी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज उपले भी आनलाइन विक्री के श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार द्वारा देश मे प्रत्येक व्यक्ति के आत्मनिर्भर होने के लिए योजनाओं के माध्यम से पुरा प्रयास कर रही है। उन्होंने महिलाओं का आर्थिक उन्नति व समृद्ध जीवन के प्रति जागरूक और समर्पित होने का आह्वान किया।
राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि गैर राजनीतिक परिवार के लोगों को राजनीति में आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए इसकी शुरुआत भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव से कर दिया है।और मैथिली ठाकुर इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि देश के बाहर से निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार और परित्याग करे स्वदेशी वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। जिससे देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जिले की प्रभारी सरोज कुशवाहा ने इतिहास साक्षी है भारत सृजन व निर्माण के क्षेत्र में पुरातन काल से आगे रहा है। परतंत्रता के दौरान भारत के इतिहास को मिटाने का प्रयास किया गया। दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता के अवसर पैदा करके हमें कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि हमें आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी संसाधन कि नही बल्कि हमे सिर्फ निष्ठा और लगन कि आवश्यकता है ।जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो चुकी है।सम्मेलन को पुर्व विधायक सुनीता सिंह, न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर ने भी सम्बोधित किया।
विषय प्रवर्तन माया सिंह व धन्यवाद आभार वीमला मौर्य ने व्यक्त किए। सम्मेलन का संचालन कार्यक्रम संयोजक किरन सिंह ने किया। अतिथियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीनू मौर्य,प्रीति गुप्ता, सुनीता सिंह,सरोज भारती, दीपमाला श्रीवास्तव, रोली शर्मा, कल्पना कुशवाहा, आशा प्रजापति, गुड्डी पांडेय सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।








