♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हत्यारोपी व इनामिया देवर को मिर्जामुराद पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल,पति सहित तीन हत्यारोपी पूर्व में भेजे जा चुके है जेल ||

G R News

वाराणसी क्राइम रिपोर्टर अमित श्रीवास्तव

वाराणसी (मिर्जामुराद) :- सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूरे के पास से हत्यारोपी व पच्चीस हजार के इनामिया देवर मान सिंह पटेल 42 वर्ष निवासी ग्राम पूरे मिर्जामुराद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ागाँव थाना क्षेत्र के ग्राम चिलबिला के रहने वाले गणेश पटेल ने मिर्जामुराद पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया की मेरी बहन मृतका कलावती देवी उर्फ लक्ष्मीना की शादी मिर्जामुराद के पूरे गांव निवासी रणजीत पटेल उर्फ बिलखु के साथ हुआ था | बीते 22 नवंबर 2023 बुधवार को सूचना मिली की बहन का तबीयत खराब है आकर देख लीजिए हमने दवा लेने गया था लोहता वहां से साइकिल द्वारा घर पर आया और तुरंत आनंद फाइनल में अपनी बहन के घर आया वहां लगभग चार बजे शाम को पहुंचे तो पता चला कि हमारी बहन कलावती उर्फ लक्ष्मीना 45 वर्ष को उनका पति रणजीत उर्फ बिलखु फावड़ा से मार कर हत्या कर दिया और शव को कहीं छीपा दिए है जिसके बाद मिर्जामुराद पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी |

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीन लोगों को मिर्जामुराद पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं गुरुवार को फरार आरोपी पच्चीस हजार के इनामिया मान सिंह पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बीते दिनों जुगनू पटेल उर्फ अनिरुद्ध पटेल,भुलई उर्फ विरेन्द्र, रणजीत पटेल उर्फ बिलखू निवासीगण ग्राम पूरे थाना मिर्जामुराद को जेल भेजा जा चुका है |

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से थानाध्यक्ष मिर्जामुराद आनन्द कुमार चौरसिया,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी कछवा रोड राजकुमार वर्मा,उप निरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय, कांस्टेबल वैभव त्रिपाठी,कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल रत्नेश राय शामिल रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]