♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उपद्रवियों पर रहेगी पुलिस की नजर ,पुलिस बल के साथ डीएम एसपी ने किया जंगीपुर मैं पैदल रूट मार्च

“गाजीपुर। आगामी बकरीद, श्रावण मास एवं मुहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाये जाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियो और भारी पुलिस बल के साथ जंगीपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गाे पर रूट मार्च कर त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारीयों ने जंगीपुर यादव मोड़ से जंगीपुर बाजार होते हुए जंगीपुर मण्डी तक रूट मार्च कर लोगो से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होने कहा कि श्रवाण मास में काफी संख्या में श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जलाभिषेक हेतु आवागमन होता है। वकरीद पर सार्वजनिक नमाज एवं मोहर्रम में जुलूस एवं ताजिये निकलते है जो अपने पूर्व की भॉति ही सम्पन्न होगा। कोई भी नये कार्य नही किये जायेगे। उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए आपसी भाई चारे के साथ त्यौहार को मनाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, एस पी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]