♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आचार संहिता का उल्लघन

“आचार संहिता के उल्‍लंघन में जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव सहित 15 लोगों को कोर्ट ने सुनाई 15 दिन की, सजा

गाजीपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को वर्तमान विधायक जंगीपुर सहित 15 लोगो को 15- 15 दिन की कारावास और 200-200 रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 16 फरवरी 2017 को जंगीपुर थाना के उपनिरीक्षक मायापति पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ 4 बजे शाम गस्त पर थे तभी उन्होंने देखा कि गाजीपुर मऊ मेन रोड पर ही जंगीपुर विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव अपने समर्थक राजेन्द्र यादव, विजय यादव,चंद्रभान गुप्ता,विक्रमा यादव,राधेमुनि यादव,बाड़ू यादव,कंजय उर्फ संजय यादव तथा 200 अज्ञात लोग मेन रोड पर ही जलूस के रूप समाजवादी पार्टी का झंडा लिए नारेबाजी करते हुए यादव मोड़ की तरफ से मंडी की ओर आ रहे थे जलूस की वीडियोग्राफी आरछि से कराते हुए सपा प्रत्याशी और जुलूस में शामिल लोगों से जुलूस का अनुमति पत्र मांगने पर नही दिखा सके डॉ वीरेंद्र यादव और उनके लोगो को समझा गया लेकिन वो लोग नही माने जिसके चलते अवागमन पूरी तरफ से बाधित हो गया गाडियो की लंबी लाइने लग गई तहरीर के आधार पर उपरोक्त 8 लोगो के विरुद्ध व 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा धारा 188,171च,341IPC में दर्ज हुआ और दौरान विवेचना उपरोक्त 8 लोगो सहित संजय वर्मा,लालजी गुप्ता,मोहन यादव,विवेक वर्मा,विमल वर्मा,नरेंद्र यादव व राजेन्द्र यादव के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय पेश किया गया। कुल 15 आरोपियो के विरुद्ध न्यायालय में विचारण के दौरान वरिष्ट अभियोजन अधिकारी भैया प्रेमचंद द्वारा कुल 7 गवाहों को पेश किया गया सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया न्यायालय में दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद  सभी आरोपियो को धारा 188 IPC के अन्तर्गत दोषी पाते हुए उपरोक्त सजा सुनाई गई और सजा के बाद अभियुक्

पुलिस मुठभेड़ में बिहार के चार बदमाशों को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा, एक को लगी

गाजीपुर। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ के बाद बिहार के बक्सर जनपद निवासी चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी घटना स्थल पर पहुंचे और मातहतों से जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गिरफ्त में आए बदमाशों की अपराधिक इतिहास जांच की जा रही है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर सक्रिय हैं। सूचना पर थाना भांवरकोल व स्वाट टीम ने अवथही मोड़ पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आते दिखे। अवथही मोड़ पर तैनात पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगे। हड़बड़ाहट में 100 मीटर आगे जाकर बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद बदमाश पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। भाग रहे उसके दो साथियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इनका एक अन्य साथी जो चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पीछे से आ रहा था वह पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को पीएचसी गोडसर भेजा गया। गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान बक्सर जिले के इटाढ़ी निवासी हरेंद्र कुमार सिंह निवासी, सुनील सिंह यादव, रघु चौहान और कुकड़ा निवासी रवि रंजन रजक के तौर पर हुई। मुठभेड़ में रवि को गोली लगी है। उसके खिलाफ बक्सर और गाजीपुर जनपद के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]