
सारथी- बालकृष्ण त्रिवेदी के भगीरथ प्रयास से पहली बार मतदाताओं ने खिलाया जमानिया में कमल

जी आर न्यूज़ गाजीपुर। बीते नगर निकायों के चुनाव मैं जनपद में सबसे अधिक मतों से जीतने वाला प्रत्याशी नगर पालिका परिषद जमानिया के जयप्रकाश गुप्ता को 3522 मतों से जीता कर मतदाताओं ने साबित कर दिया की जयप्रकाश गुप्ता सच्चे समाजसेवी है एक विधायक की संबंधी तत्कालीन महिला पुलिस निरीक्षक द्वारा फर्जी ढंग से जयप्रकाश को गोकशी के फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया lइस साजिश के पीछे जो लोग थे जनता ने करारा जवाब भी दिया कहां जाता है की सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, जयप्रकाश जेल से छूटे और जनता ने नगर पालिका के चुनाव में उन्हें जीता कर अभिनंदन के साथ नगर के प्रथम नागरिक होने के गौरव का पद प्रदान किया इस समूचे घटनाक्रम में जयप्रकाश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की भी साजिश के शिकार रहे किंतु जयप्रकाश के जेलसे जमानत कराने से लेकर चुनाव जिताने तक इस , धर्म धर्म के महाभारत में जयप्रकाश के सारथी कृष्ण की भूमिका निभा रहे पूर्वांचल के ब्राह्मणों के आस्था के प्रतीक 2012 में भारतीय पार्टी के टिकट से जमानियाँ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले, भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक एवं चाणक्य बालकृष्ण त्रिवेदी जो अपने साफ-सुथरी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं जिन्होंने अपने जयप्रकाश रूपी अभिमन्यु का इस महाभारत मैं वध नहीं होने दिया जीत दिलाई है भारतीय जनता पार्टी के अस्तित्व में आने से अब तक के बीच में यह पहला अवसर है जब बालकृष्ण त्रिवेदी जैसे चाणक्य के भगीरथ प्रयास से ही से जमानिया में कमल खिला है क्या भारतीय जनता पार्टी का दुर्भाग्य नहीं और क्या कहा जाए की श्री बाल कृष्ण त्रिवेदी को अब तक संगठन या सरकार मैं सम्मानित स्थान नहीं दिया गया किंतु पूर्वांचल की जनता को अवश्य विश्वास है योगी जी इस हीरे को तराशने, का कार्य करेंगे मुझे याद है विकास दुबे के एनकाउंटर के मामले में प्रदेश का अधिकांश , ब्राह्मण समाज नाराज था उन दिनों भी पूर्वांचल के ब्राह्मण नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी घटना के परिणाम को उचित कहकर अपने समाज को समझाने का कार्य किया।







