♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*छात्र की हत्या के 6 दिन बाद भी सनबीम विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं ,व्यापार मंडल, स्वर्णकार व्यवसाय संघ ने मिलकर डी एम एसपी से की न्याय की मांग*===

/GRNews Brodcost centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर के सनबीम स्कूल में 18 अगस्त की सुबह छात्रों में हुई मारपीट और उसके बाद चाकू बाजी की घटना में आदित्य वर्मा नाम के युवक की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने दो नाइंथ क्लास के छात्रों को आरोपी बनाते हुए उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया. वहीं आज इस मामले में परिवार के साथ ही व्यापार मंडल और स्वर्णकार व्यवसाय संघ आज पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की मांग किया.
इनका कहना है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन के साथ ही स्कूल प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित परिवार से नहीं मिला और ना ही किसी तरह का आश्वासन दिया इन लोगों का मांग है कि बच्चे की मौत चाकू की घटना के साथ ही साथ स्कूल प्रशासन के लापरवाही से हुआ है. क्योंकि घटना के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक खून से लथपथ युवक को विद्यालय में ही रखा गया उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया. जिससे उसके ब्लीडिंग हुई और ब्लीडिंग ज्यादा होने की वजह से उसकी मौत हुई है. ऐसे में स्कूल प्रशासन पूरी तरह से इसमें दोषी है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही स्कूल की मान्यता भी रद्द होनी चाहिए. इनका कहना है कि यदि इन्हें न्याय नहीं मिला तो वह लोग मुख्यमंत्री से मिले लखनऊ जाएंगे और वहां से भी न्याय नहीं मिला तो विद्यालय के सामने जान दे देंगे.
बता दें की 18 अगस्त के सुबह आदित्य स्कूल में बाथरूम में जाते समय छात्रों के एक घटना आदित्य पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. जिससे उसकी मौत हो गई थी वही इस मौत के बाद पानी के बोतल में चाकू ले जाने की बात कही गई थी. लेकिन अब यह भी बात सामने आ रही है की चाकू बोतल में नहीं बल्कि बैग में ही रखकर आरोपी छात्र लेकर आया था. और इस घटना को अंजाम दिया था हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]