गाज़ीपुर: नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही पूरे जिले में चुनावी तापमान हुआ तेज़

जी आर न्यूज़ गाजीपुर । चुनाव आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की तिथि जारी कर दी गई है। घोषणा होते ही पूरे जिले में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। प्रथम चरण में वाराणसी मंडल के गाजीपुर वाराणसी चंदौली और जौनपुर शामिल है प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र खरीदने व जमा करने की तिथि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल नाम वापसी की तिथि 20 अप्रैल और चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथि 21 अप्रैल और मतदान की तिथि 4 मई को निर्धारित की गई है इस पूरे चुनाव के मतगणना 13 मई को होगी। सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर चुनावी अभियान की रफ़्तार को बढ़ा दिया है।







