♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर परिवार परामर्श केंद्र में 12 परिवारों की हुई विदाई

*परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर द्वारा पुलिस लाइन्स गाज़ीपुर के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कुल 21 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए ।*
*1* . दिव्यांशी पत्नी दिनेश राजभर निवासी मधुबन, मलिकपुर थाना विरनो गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसके साथ बिना कारण ही मारपीट करते रहते हैं। इसपर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई करवाई गई।
*2* .अंकिता गोंड पत्नी अरविंद गोंड निवासी दुर्खुशी थाना मरदह, गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके देवर उसके साथ हमेशा छेड़खानी करते रहते हैं । इसकी शिकायत जब पति से करती हूँ तो भी वह ध्यान नहीं देते । इस पर पति व देवर को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*3* .रीता देवी पत्नी मनोज बिंद निवासी पहाड़पुर थाना नंदगंज गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके ससुराल के लोग उसके बच्चे को पीने के लिए दूध ही नहीं देते हैं । इस पर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*4* .आरजू पत्नी नसीम खान निवासी रूई मंडी चौकी रजागंज गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसके चरित्र पर हमेशा शंका करते रहते हैं । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*5* .तृप्ति देवी पत्नी अंकित यादव निवासी उतरौली थाना रेवतीपुर गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति मायके से भैंस की मांग करते हैं । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*6* .इमराना बानो पत्नी इफ्तिखार अहमद निवासी पहाड़पुर अतरौली थाना रामापुर मांझा गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध उनकी भाभी से है । इस पर पति एवं भाभी को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*7* .आरती पत्नी संदीप निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर गाज़ीपुर की शिकायत थी कि जसके पति दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते रहते है । इसपर पति को समझाकर विदाई कारवाई गई ।
*8* .जमीला खातून पत्नी सद्दाम अंसारी निवासी जंगीपुर गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध पड़ोसन से है । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई।
*9* .उर्मीला देवी पत्नी मोतीलाल निवासी रोहिली थाना नोनहरा गाज़ीपुर की शिकायत थी कि इसके तवियत खराब होने पर भी पति द्वारा इलाज नहीं करवाया जाता है । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*10* .पूनम देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सेवराई थाना गहमर गाज़ीपुर की शिकायत थीं कि उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।
*11* .इसी क्रम में ममता विश्वकर्मा, काजल यादव की भी विदाई करवाई गई।
. *इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, सरदार दर्शन सिंह, विक्रमादित्य मिश्र, शिवशंकर तिवारी, सरिता गुप्ता, वीरेंद्र नाथ राम, प्रकोष्ठ प्रभारी रेनू यादव, आरक्षी आलेश कुमार, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला होमगार्ड उर्मीला गिरी, प्रान्तीय रक्षादल गीता आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]