
आप पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय ने निकाय चुनाव प्रभारियों को दी ज़िम्मेदारी

गाज़ीपुर जी.आर. न्यूज़। विवेक राय को आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष बनते ही जिले का सियासी तापमान बढ़ गया है। गाज़ीपुर कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने अपने 5 नगरपंचायत और 3 नगरपालिका में अपने प्रभारियों को मंनोनयन पत्र प्रदान किया जो इस प्रकार है गाजीपुर नगरपालिका से सुभाष मौर्या ,मोहम्मदाबाद नगरपालिका से वाजिद खान ,जमानिया नगरपालिका से परवेज खान ,सादात नगरपंचायत से अजय वर्मा ,जंगीपुर नगरपंचायत से गुलाल खरवार ,सैदपुर नगरपंचायत से भरत यादव प्रभारी मंनोनित किये गये हैं। विवेक राय ने कहा कि केंद्र में मोदी जी को ,राज्य में योगी जी को जनता ने मौका दिया है जिसका परिणाम आज सामने है। जनता का आशीर्वाद रहा तो नगरनिकाय सफाई से सम्बंधित है और हमारा चुनाव निशान भी झाड़ू है और हम कार्य बेहतर कर सकते है और दिल्ली और पंजाब में हम बेहतर कर रहे है जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा अगर नगरनिकाय में जीत हासिल करते है तो हाऊस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ के साथ सफाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जायेगा और जनता के सहयोग और आशीर्वाद से जीत भी सुनिश्चित की जाएगी।







