
डीएम-एसपी ने किया विद्युत उपकेंद्रो का निरीक्षण, कहा- किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है

गाजीपुर। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्र एवं संयंत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के विद्युत सब स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षाण के दौरान उपस्थित सब स्टेशन प्रभारियों को अपने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने एवं किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इस पर ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि यदि कहीं से फॉल्ट की शिकायत मिलती है, तो वहां तत्काल कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट ठीक करायी जाए, जिससे जनसामान्य को कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसमे किसी प्रकार की लावरवाही क्षम्य नही होगी। शिकायत मिलने के बाद तत्काल निस्तारण किया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अपने-अपने तहसीलो में भ्रमणशील रहेगें।
हड़ताली,अनुपस्थित विद्युत कर्मियों पर एस्मा
गाजीपुर । पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्र एवं संयंत्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा जनपद के विभिन्न सब स्टेशनो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जमानियॉ, जखनियॉ, सेवराई, सैदपुर, सदर एवं मुहम्मदाबाद के विभिन्न सब स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियो की उपस्थिति की जॉच की गयी। जॉच के दौरान जमानियॉ मे 01, जखनियॉ मे 02, सेवराई 02, सैदपुर मे 01, सदर मे 01 एवं मुहम्मदाबाद मे 01 सब स्टेशनो पर तैनात कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इसे शासकीय कार्य में बाधा एवं घोर लापरवाही का प्रतीक मानते हुए जिलाधिकारी ने अनुपस्थित एवं हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के विरूद्ध एस्मा एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।”
















