**पंडित दीनदयाल जंक्शन से मोकामा ट्रेनिंग में जा रहे आर पी एफ के दो सिपाहियों का शव गहमर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला, जांच में जुटी पुलिस **

G R News *एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव*
गाजीपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर तैनात आर पी एफ के दो कांस्टेबल जावेद एवं प्रमोदका शव गहमर रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी पर 1 किलोमीटर के अंतराल में दोनों शव मिले इस संदर्भ में प्रेस मीडिया ग्रुप में जारी विज्ञप्ति में एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा बताया गया है कि 22 अगस्त गत 20.08.24* को समय *करीब 06.39 बजे* सूचना मिली कि 02 अज्ञात व्यक्ति जिनकी ट्रेन से गिरकर कट जाने व चोट लगनें के कारण मृत अवस्था में पडी है जिनकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष है। सूचना प्राप्त होनें के तुरन्त बाद प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्र मय हमराह के साथ घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और मौके पर उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , क्षेत्राधिकारी जमानियाँ, फी्ल्ड यूनिट गाजीपुर व आरपीएफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आस- पास के लोगो द्वारा पूछ-ताछ किया गया तो शव का शिनाख्त नही हो सका जिसके पश्चात दोनों शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु मरचरी हाउस गाजीपुर में रखवाया गया । बाद में उ0नि0 राजीव कुमार आरपीएफ दिलदार नगर द्वार बताया गया कि दोनों शव का शिनाख्त हो गया है, जो आरपीएफ के जवान है, जिनका नाम पता है – *1- का0 मो0 जावेद पुत्र फिरोज खां नि0 ग्रा0 देवैथा थाना जमनिया जनपद गाजीपुर* *2- का0प्रमोद कुमार पुत्र श्री जवाहिर सिंह ग्रा0 करथ थाना तरारी जिला भोजपुर (आरा) बिहार* । तत्पश्चात् सूचना पाकर,जावेद के परिजन उपस्थित आये जिनको मरचरी हाउस गाजीपुर भेजा गया और मौके पर आरपीएफ के कमाण्डेन्ट व अन्य फोर्स जीआरपी व प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल पर मौजूद रही। विधिक कार्यवाही की जा रही है
















