विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण व पानी एकत्रित करने का दिया संदेश

रिपोर्ट- वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर (ब्यूरो) : दिलदारनगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मंगलवार को कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 11 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर प्रतिभा को दिखाया।रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मॉडल बनाकर पानी एकत्रित करने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
फ़ोटो : नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते शिक्षक
प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निर्देशक मानस जयसवाल व मनीष जयसवाल तथा प्रबंधक अरुणेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कला व विज्ञान प्रदर्शनी के अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी बच्चों ने मॉडल तैयार किया जिसमें पर्यावरण , योग , कम्प्यूटर व विज्ञान में न्यूटन के लॉ , मानव संरचना के आंतरिक व बाहरी भाग का मॉडल बनाया। साथ ही गणित , इंग्लिश , सामाजिक विषय में भी मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया जिसमें हाइड्रोलिक पवार से संचालित लंदन ब्रिज,एटीएम मशीन , श्वसन व पाचन तंत्र सहित किडनी का जीवंत मॉडल लोगो के आकर्षण का केंद्र बना रहा।अभिवावकों सहित शिक्षकों ने बच्चों के मॉडल को सराहा भी। प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय के निर्देशक शिक्षक व अविभावकों ने किया।इस मौके पर उप प्रधानध्यापक राहुल श्रीवास्तव , सह संयोजक दोरजी तमांग सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
















