♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाध्यक्ष का बागडोर देकर आप पार्टी ने विवेक राय पर जताया विश्वास

रिपोर्ट- वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाज़ीपुर। जिला अध्यक्ष की बागडोर संभालते ही विवेक राय ने पार्टी संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को एक जुट करने का वचन लिया। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विवेक राय को जनपद गाज़ीपुर का जिलाध्यक्ष के पद का कार्यभार देकर पार्टी और संगठन को मजबूत  बनाने की दिशा में उम्मीद जताई है। ग़ौर तलब है कि विवेक राय पार्टी के हित एवं आम जनमानस के मुद्दों को प्रबल रूप से उठाते रहे हैं। पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते पार्टी द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। विवेक राय व्यवहार कुशल, शिक्षित और सांस्कारिक परिवार से आते हैं।आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू होकर निदान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पार्टी के प्रति वफादारी और और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विवेक राय में विश्वास जताया है। गाजीपुर जनपद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक राय को गाजीपुर जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर जी की संस्तुति व राज्य सभा सांसद व प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह के सहमति से नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है । नव नियुक्त जिला अध्यक्ष  विवेक राय को बनाने पर जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य , जावेद अहमद , जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा , सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव , मोहम्मदाबाद विधानसभा अध्यक्ष वाजिद खान , वरिष्ठ आप नेता इमरान खान, मनोज यादव टीका,अजय गिरी, रामकृत यादव , गुलाल खरवार, नदीम खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजिद अली शाह , सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव, फिरोज , राजेन्द्रनाथ एडवोकेट, हनुमान बिन्द , अशोक विश्वकर्मा , बेचू विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद , दिनेश मौर्य , भरत यादव , दिनेश यादव , जेपी भारती, राहुल गौड आदि कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]