
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोक कल्याण की कामना से किया गया श्री स्वयंभू: महादेव जी का रुद्राभिषेक

गाजीपुर, सेवराई:-18 फरवरी 2023
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोक कल्याण की कामना के साथ ब्लाक भदौरा, ग्राम अमौरा स्थित “श्री स्वयंभू: महादेव” जी का रुद्राभिषेक विधि-विधान, वेद मंत्रों के साथ किया गया। इसके बाद श्रधालुओ ने भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। फिर हवन कर सभी भक्तों मे प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद वर्षों से चली आ रही परम्परा शिवरात्रि के दिन ताल ठोकने का जिसमें गाँव के लोगों ने रात्रि में होली गायन का आयोजन किया।
महा #शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री स्वयंभू: महादेव जी का #रुद्राभिषेक
आयोजक:- श्री स्वयंभू: महादेव सेवा संस्थान अमौरा