♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में लटिया महोत्सव संपन्न

बुद्ध के संदेशों ने दुनिया का बहुत कल्याण किया- पूज्य धर्मगुरु भीखू धम्मदीप

Report- Vedprakash Srivastava: जमानियां (गाजीपुर) : सम्राट अशोक क्लब की ओर मंगलवार को आयोजित लटिया महोत्सव कई मायनों में अहम रहा।क्लब के 27 वी संगीति के अवसर पर लटिया गांव कार्यक्रम स्थल स्तंभ के नीचे पंचशील दीप व ध्वजारोहण किया गया।आयोजको द्वारा अतिथियों व अधिकारियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।सप्तरश्मि व बेटो वाली मां पुस्तक का लोकार्पण अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि धम्म मार्ग दर्शक पूज्य धम्म गुरु भीखू धम्मदीप (चेयरमैन,कोरिया इंडिया फ्रेंडशिप रिलेशन एसोसिएशन) ने कहां की भगवान बुद्ध के संदेशों ने दुनिया का बहुत कल्याण किया है।तीन वर्षों से गांव गांव जाकर बुद्ध की शिक्षा के बारे में बता रहा हूँ।भारत ध्यान व शिक्षा के माध्यम से शांति फैला सकता है।ध्यान के माध्यम से ही दिमाग को साफ किया जाता है।गौतम बुद्ध ने आपसी सद्भावना व भाईचारा का जो संदेश दिया है उसे सबको आत्मसात करने की जरूरत है।गौतम बुद्ध के शिक्षा व ध्यान का पालन करने से सभी खुश रहेंगे।अगर भारत ने बुद्धिष्ट नहीं दिया होता तो आज हम यहां नहीं रहते।जब मैं कोरिया में जाता हूँ तो भारत की मदद की बात करता हूँ।बीएचयू के पूर्व निर्देशक यूजीसी मानव संसाधन केंद्र प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बौद्ध धर्म में नारी का सम्मान होता है।महात्मा बुद्ध खुद नारी का सम्मान करने के लिए सबको प्रेरित करते थे।भारतीय इतिहास का आदर्श सम्राट अशोक रहे है।अशोक ने श्रेस्ट शासक थे और शांति व धर्म के लिए कार्य किये और समाज में शांति समृद्धि प्रदान की। सम्राट अशोक क्लब भगवान बुद्ध के संदेशों एवं सम्राट अशोक के लोक कल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचा रहा है जो सराहनीय है।भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को हर धर्म के धर्मग्रंथों को पढ़ने एवं उसके लोक कल्याणकारी सार अंशो को अपने जीवन मे अमल करने की इजाजत देता है।सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीनानाथ मौर्य ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए बौद्धिक स्वतंन्त्रता अनिवार्य है।भारतीय संविधान की मूलभावना का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्यब है। गौतम बुद्ध ने अपने जीवन में कई ऐसे अनमोल उपदेश दिए है। जिनको मानने से आप अपने जीवन में कई सफलताओं को प्राप्त कर सकते है। बुद्ध के हर एक उपदेश हमें कुछ न कुछ सिखाती है।जिससे आपको जिंदगी में सीखने को बहुत कुछ मिलेगा।भगवान गौतम बुद्ध ने कहा है कि हम वही बनते है जो हम सोचते है। सम्राट अशोक क्लब द्वारा आयोजित लटिया महोत्सव का यह कार्यक्रम देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने की बात कहती है।इस मौके पर हरिश्चंद्र मौर्य,प्रकाश मौर्य,प्रमुख प्रतिनिधी संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य,वीरेंद्र कुशवाहा,सुदर्शन कुशवाहा आदि रहे। संचालन प्रवीण मौर्य ने किया। मेला सा रहा नजारा लटिया महोत्सव के दौरान तहसील से लगायत लटिया तक मेला सा नजारा रहा।सड़क किनारे जगह जगह खिलौने धार्मिक पुस्तकों चाट पकौड़ी मिठाई आदि की दुकानें सजी थी। बच्चों के साथ बड़े बुजुर्गों महिलाओं ने इसका लुत्फ़ उठाया।सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम भारत भार्गव,तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा,क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही, कोतवाल वंदना सिंह चक्रमण करती रही ।कार्यक्रम में एक कंपनी पीएससी समेत जमानियां, सुहवल,नगसर,दिलदारनगर सहित अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही। जय भारत की नारो से गूँजता रहा पंडाल लटिया महोत्सव में भगवान बुद्ध के बारे में सुनने के लिए उनके अनुयायीयों की भीड़ पंडाल में सुबह से लेकर शाम तक लगी रही ।रात्रि में कवि सम्मेलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग शामिल रहे।कार्यक्रम के बीच बीच जय भारत ,जय गौतम बुद्ध ,जय संविधान के नारे से पंडाल गूँजता रहा। राष्ट्र की एकता व अखंडता की दिलाई गई शपथ कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक क्लब की ओर से मंचासीन अतिथिगण और अनुयायीयों सहित उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ हाथ फैलाकर दिलाई।पंडाल में उपस्थित लोगों ने शपथ ली। पर्यावरण प्रेमी विश्वजीत सिंह हुए सम्मानित सम्राट अशोक क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण को जागरूक करने के लिए पेड़ बचाओं पानी बचाओं का संदेश 21 राज्यों में साईकिल से देने वाले विश्ववजीत सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विश्वजीत सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर 2021 से पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू हुई साईकल यात्रा 21 राज्यों में घूमकर पर्यावरण के प्रति सबको जागरूक किया गया।इसके साथ ही नागालैंड,सिक्किम,अरुणांचल प्रदेश,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,जम्मू काश्मीर, लेह लद्दाख,हिमांचल प्रदेश में पैदल यात्रा किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]